Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भाजपा के इशारे पर कांग्रेस से गठबंधन की कवायद में जुटे मुलायम : मायावती

Published

on

Loading

भाजपा के इशारे पर कांग्रेस से गठबंधन की कवायद में जुटे मुलायम : मायावती

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर ही समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की कवायद में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को इस तरह के किसी गठबंधन से सावधान रहने की जरूरत है।

लखनऊ स्थित मॉल एवेन्यू में पत्रकारों से बातचीत में मायावती ने कहा कि भाजपा अपने मकसद में कामयाब होने के लिए हर संभव कोशिश करेगी। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के ढाई वर्ष पूरे हो चुके हैं। इतने दिनों में उनके एक चौथाई वादे भी पूरे नहीं हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इसी वजह से केवल उप्र में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में भाजपा के प्रति काफी आक्रोश व नाराजगी है। भगवा पार्टी को काफी हद तक एहसास भी हो चुका है कि उप्र विधानसभा चुनाव में उसे सफलता मिलने वाली नहीं है।

मायावती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने पक्ष में हवा बनाने के लिए सबसे पहले यहां दूसरी पार्टियों के कुछ स्वार्थी किस्म के लोगों को तोड़ा। इसके बाद तमाम तरह के हथकंडे अपनाकर उसने परिवर्तन यात्रा के माध्यम से हवा बनाने की कोशिश की।

बसपा प्रमुख ने कहा कि भगवा पार्टी ने चोर दरवाजे से पूंजीपतियों का पैसा पानी की तरह बहाया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्री पूरे प्रदेश में शिलान्यास व लोकार्पण की रस्म अदा कर लोगों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। इन हथकंडों के इस्तेमाल के बावजूद यहां की जनता बहकावे में आने वाली नहीं है।

मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान किए गए वादों से यहां के लोगों का ध्यान बांटने के लिए भाजपा नीत केंद्र सरकार ने बिना किसी तैयारी के नोटबंदी के रूप में अपरिपक्व फैसला लिया। इस फैसले के दंश से देश की 90 प्रतिशत गरीब जनता उबर नहीं पाई है, जबकि इस फैसले से उत्पन्न संकट से निजात पाने के लिए तय 50 दिन के समय भी अब पूरे होने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि जनता चुनाव में नोटबंदी के फैसले का करारा जवाब जरूर देगी और दावा किया कि उप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा अकेले दम पर सत्ता में आएगी।

उप्र में कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा पर मायावती ने कहा, “विधानसभा चुनावों में गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सपा व कांग्रेस के गठबंधन पर अंतिम मुहर भाजपा के कहने से लगेगी। भाजपा के इशारे पर ही मुलायम सिंह यादव कांग्रेस के साथ गठबंधन करने में जुटे हुए हैं।”

उन्होंने कहा कि मुसलमानों की सच्ची हितैषी पार्टी बसपा ही है। हर बार बसपा ने ही मुसलमानों की जान-माल की सुरक्षा के साथ-साथ उनके विकास को भी बढ़ावा दिया है।

मायावती ने कहा कि बसपा ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव जरूर लड़ा था, लेकिन अपने सिद्घांतों से कभी समझौता नहीं किया। बसपा की सरकार में हमेशा उप्र में कानून का राज बना रहा।

उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस के साथ गठबंधन करने में इतनी उतावली क्यों दिख रही है? उप्र में ऑक्सीजन तलाश रही कांग्रेस जैसी पार्टी के साथ उसे गठबंधन करने की जरूरत क्यों पड़ रही है? लेकिन सच्चाई यह है कि सपा कांग्रेस के साथ गठबंधन करके भी सत्ता में वापसी करने वाली नहीं है। इसका एहसास सपा मुखिया को भी हो चुका है।

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending