Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भाजपा की याचिका पर निर्वाचन आयोग, केंद्र को नोटिस

Published

on

Loading

नई दिल्ली| सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक याचिका पर केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग को नोटिस भेजा। भाजपा की याचिका में दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें न्यायालय ने पार्टी को एक विदेशी कंपनी की भारतीय इकाई द्वारा मिले चंदे को विदेशी चंदा ठहराया था। प्रधान न्यायाधीश एच.एल. दत्तू की अध्यक्षता वाली पीठ नोटिस जारी करते हुए उसे इसी मुद्दे पर पहले दाखिल की गई कांग्रेस की एक याचिका के साथ नत्थी कर दिया।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा था कि विदेशी कंपनी की भारतीय इकाई द्वारा कांग्रेस और भाजपा की दिए गए चंदे वास्तव में विदेशी चंदे हैं, जिसकी अनुमति नहीं है। उच्च न्यायालय ने निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार को उनके खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending