Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भाजपा का पलटवार, अगस्तावेस्टलैंड पर जवाब दें राहुल गांधी

Published

on

Loading

भाजपा का पलटवार, अगस्तावेस्टलैंड पर जवाब दें राहुल गांधी

नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नोटबंदी से पैदा हुए संकट पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सवालों के जवाब में अगस्तावेस्टलैंड घोटाले को लेकर उन पर पलटवार किया।

पार्टी ने बुधवार को कहा कि वह पहले बताएं कि 2012-13 के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में किन लोगों को लाभ हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राहुल की हताशा को समझा जा सकता है। वह पहले देश को लूट चुके लोगों की मदद कर रहे हैं।

शर्मा ने कहा, “हम आप की हताशा को समझते हैं राहुल गांधी जी, क्योंकि आप उनका सहयोग कर रहे हैं जो अपने कालेधन के जरिए राष्ट्र को नष्ट करने में जुटे हैं।”

उन्होंने कहा, “वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में चूंकि जांच आपके दरवाजे तक पहुंच गई है, इसलिए आपको पहले यह जवाब देना चाहिए कि ‘मोटे माल’ से किसको फायदा हुआ?”

उन्होंने कांग्रेस को बीते 48 दिनों में नोटबंदी से हुई मौतों पर राजनीति करने को लेकर चेतावनी भी दी।

शर्मा ने कहा, “जब भी कोई मौत होती है, हमें दुख होता है। लेकिन इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। राहुलजी आपको कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में हुई हजारों किसानों की मौतों को नहीं भूलना चाहिए।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending