Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ब्रेक के दौरान ‘झलक..’ टीम को समय देते हैं शाहिद

Published

on

Loading

मुंबई। टेलीविजन रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा रिलोडेड’ में अभिनेता शाहिद कपूर निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं कैमरे के पीछे शो के कर्मचारियों के साथ शाहिद काफी मनोरंजन करते हैं। शाहिद अक्सर ब्रैक टाइम में शो के कर्मचारियों और स्टूडियों के दर्शकों के साथ मनोरंजन करते हैं।

शाहिद के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “शाहिद सभी प्रतियोगियो के बेहद करीब हैं। उन्हें अक्सर शॉट्स के बीच शो के कर्मचारियों और मौजूद दर्शकों के साथ मनोरंजन करते देखा जाता है।” ‘झलक दिखला जा रिलोडेड’ का प्रसारण कलर्स पर हो रहा है। इसमें मोहित मलिक, सनाया इरानी, अनिता हंसनंदनी, नेहा मर्दा, स्कारलेट मेलिश विल्सन और रुपल त्यागी जैसे प्रतियोगी हैं। गणेश हेगड़े, शहिद, कपूर और मलाइका अरोड़ा सहित लॉरेन शो के निर्णायक हैं। जहां तक आगामी फिल्मों की बात है, तो शाहिद, विकास बहल की ‘शानदार’ और अभिषेक चौबे की ‘उड़ता पंजाब’ में नजर आएंगे।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending