Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बौखलाया आतंकी मूसा, भारतीय मुसलमानों को बताया दुनिया में सबसे बेशर्म

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हिजबुल मुजाहिदीन से निष्कासित और अब अल-कायदा आतंकी जाकिर मूसा ने एक चार मिनट की ऑडियो क्लिप जारी कर इस्लामिक जिहाद का हिस्सा नहीं बनने के लिए भारतीय मुसलमानों को उकसाने की कोशिश की है। मूसा ने सोमवार को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की है। ऑडियो में मूसा ने ‘गजवा-ए-हिंद’ के लिए जिहाद में शामिल नहीं होने पर भारतीय मुसलमानों की आलोचना करते हुए उन्हें दुनिया के सबसे बेशर्म लोगों की संज्ञा दी है।

जम्मू-कश्मीर के दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने ऑडियो टेप में आतंकी जाकिर मूसा की ही आवाज होने की पुष्टि की है। मूसा ने ये ऑडियो रिकॉर्डिंग टेलीग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए से शेयर भी किए हैं। भारतीय मुसलमानों से अपने पहले सीधे संवाद में बौखलाहट में भरे मूसा ने कहा कि यह लड़ाई केवल कश्मीर तक सीमित नहीं है बल्कि यह इस्लाम और काफिरों के बीच लड़ाई है।

मूसा ने भारतीय मुसलमानों को भडक़ाने के लिए उसने देश में मुस्लिमों के साथ घटित होने वाली घटनाओं का सहारा लिया है। उसने ऑडियो क्लिप में बिजनोर जाने वाली चलती ट्रेन में एक मुस्लिम महिला के साथ पुलिस कॉन्स्टेबल द्वारा रेप, कथित गोरक्षकों द्वारा मुस्लिमों को पीट-पीट कर मारे जाने का हवाला दिया है।

जाकिर ने ऑडियो में कहा कि भारतीय मुसलमान बहुत बेशर्म हैं और वो जंग-ए बदर को भूल गए हैं। उसने कहा, ‘वे लोग 313 थे और दुनिया पर राज किया। अब हम करोड़ों हैं लेकिन गुलाम हैं।’ मूसा ने भारतीय मुसलमानों पर टिप्पणी ही नहीं की, बल्कि उन्हें आतंक की लड़ाई में शामिल होने का न्यौता भी दिया। मूसा ने कहा कि ‘गजवा-ए हिंद’ के लिए मुसलमानों को संगठन बनाने पड़ेंगे।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending