Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बोको हरम, नाइजीरियाई सेना की मुठभेड़ में 37 मरे

Published

on

आतंकवादी,बोको-हरम,नाइजीरियाई,प्रीमियम -टाइम्स,नाइजर

Loading

अबुजा | आतंकवादी संगठन बोको हरम और नाइजीरियाई सैनिकों के बीच पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो में हुई मुठभेड़ में 37 लोग मारे गए। एक आपातकालीन सेवा कर्मी ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मंगलवार अपराह्न् एक बजे बियु शहर की तरफ जा रहे आतंकवादियों के एक गुट ने खुद को सेना के चेकनाके पर फंसा पाकर सड़क पार करने के इंतजार में खड़े लोगों के समूह पर ग्रेनेड फेंक दिया। आतंकवादियों की इस हरकत के तुरंत बाद सैनिकों ने उनके वाहन पर गोलियां चलाईं, जिसमें 17 आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा सूत्रों ने समाचार पत्र ‘प्रीमियम टाइम्स’ को बताया कि मुठभेड़ के दौरान मारे गए शेष लोग आम नागरिक और सैनिक हैं।

पांच दिनों पहले बियु में एक महिला ने भरे बाजार में खुद को आग लगा ली थी। घटना में छह लोगों की मौत हुई थी। नाइजीरिया और इसके आस पास के देशों चाड, नाइजर और कैमरून में बीते एक सप्ताह में बोको हरम के हमलों में 60 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending