IANS News
बॉलीवुड सितारों ने ‘दीपवीर’ को शादी की बधाई दी
मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)| शादी के बंधन में बंधे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को उनके दोस्तों और सह कलाकारों की ओर से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। इंस्टाग्राम पर जोड़े की कोंकणी और आनंद कराज रिवाज से हुई शादियों की तस्वीरें रिलीज होने के बाद उन्हें चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं, जिनमें करण जौहर, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, राजकुमार राव, अर्जुन और सोनम कपूर जैसी सेलिब्रिटीज भी हैं।
इटली के लेक कोमो में दो दिन के विवाह समारोह की तस्वीरें दीपिका और रणवीर ने गुरुवार को सार्वजनिक की।
इन दो तस्वीरों में से एक कोंकणी रिवाज से हुई उनकी शादी और दूसरी उत्तर भारतीय शैली में हुई शादी की हैं।
जोड़े के सह-कलाकारों और दोस्तों ने बधाई देते हुए ट्वीट किया :
करण जौहर : प्यार और खुशियां हमेशा बरकरार रहें। यह सचमुच प्यार से भरी तस्वीरें हैं।
राजकुमार राव : मेरी पसंदीदा जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई। प्यार, खुशी और जीवनभर आपकी एकता की कामना करता हूं।
अर्जुन कपूर : जश्न-ए-इश्क।
सोनम कपूर : आप दोनों को बधाई! रणवीर सिंह के साथ आप हमेशा खुश रहें।
अनुष्का शर्मा : आपको दुनियाभर की खुशियां मिले और साथ में आपका सफर शानदार रहे। आपके बीच का प्यार और सम्मान बरकरार रहे और आप दोनों इसी तरह आगे बढ़ते रहें। रणवीर और दीपिका इस क्लब (शादीशुदा) में आपका स्वागत है।
परिणीति चोपड़ा : आरवी और दिप्स को बहुत सारा प्यार और बधाई। रणवीर और दीपिका।
जेनेलिया डिसूजा : सर्वाधिक खूबसूरत जोड़ी दीपिका और रणवीर को बधाई। आपके जीवन के नए चरण में प्यार और खुशी की कामना करते हैं।
विक्की कौशल : रणवीर, दीपिका को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
सोनू सूद : मुबारक हो मेरे भाई। आप दोनों एक साथ बहुत प्यारे लग रहे हो।
बिपाशा बसु : एक प्यारी प्रेम कहानी पसंद है। इस प्यारे जोड़े को देखकर खुश हूं। हमेशा एक साथ रहें। बधाई।
सुष्मिता सेन : खूबसूरत जोड़ा। दीपिका और रणवीर का बधाई।
बादशाह : आपका प्यार और जीवन हमेशा ऐसा ही बना रहे।
नील नितिन मुकेश : मेरी प्यारी दीपिका और रणवीर को बधाई। भगवान आपको हमेशा खुशियां दें।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
नेशनल2 days ago
जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार
-
नेशनल2 days ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी
-
मनोरंजन2 days ago
अनुपमा की राजनीति में एंट्री, एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने थामा बीजेपी का दामन
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को वापस भेजा गया घर
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी
-
प्रादेशिक2 days ago
सलमान खान फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या
-
खेल-कूद2 days ago
स्लो ओवर रेट के चलते मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर लगा 24 लाख का जुर्माना
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
कोरोना की दवाओं की परमिशन देने वालों पर चलाया जाना चाहिए हत्या का मुकदमा: अखिलेश यादव