Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बॉलीवुड म्यूजिक में रैपरों के लिए अवसर बढ़ रहे : बादशाह

Published

on

Loading

Badshah (1)मुंबई। काला चश्मा, बेबी को बेस पसंद है जैसे गीतों के लिए पहचाने जाने वाले लोकप्रिय भारतीय रैपर बादशाह ने कहा है कि बॉलीवुड संगीत के लिए रैपरों के लिए अवसर बढ़ रहे हैं।

बादशाह ने कहा, मुझे लगता है कि बॉलीवुड में रैपरों के लिए अवसर बढ़ रहे हैं और यह अच्छे संकेत हैं। इससे पहले हमारे देश में रैपिंग को एक कला की तरह नहीं मानते थे, लेकिन अब बॉलीवुड में रैप का समावेश बढ़ा है। यह शो में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देता है।

बादशाह टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले दिल है हिंदुस्तानी नामक शो की निर्णायकी करते नजर आएंगे। शो के साथ अपने संबंधों के बारे में उन्होंने कहा, यहां तीन प्रतियोगी हैं जो रैपर हैं इसलिए मुझे लगता है कि यह संकेत है कि रैपिंग मुख्यधारा में आ रही हैं। हमें कुछ नई प्रतिभाएं देखने को मिलेंगी। मैं उनकी प्रस्तुति देखने के लिए उत्साहित हूं। बादशाह न सिर्फ दिल है हिंदुस्तानी के निर्णायक हैं बल्कि वह शो के प्रतियोगियों से जुडऩे की कोशिश कर रहे हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending