Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बॉलीवुड एलबम में संगीत नहीं देना चाहते बादशाह

Published

on

badshah

Loading

मुंबई। रैपर बादशाह के गाने ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ और ‘सैटर्डे सैटर्डे’ ने बॉलीवुड में धूम मचाई, लेकिन वह कहते हैं कि उनकी हिंदी फिल्मजगत के एलबम में संगीत देने की कतई इच्छा नहीं है। बादशाह उर्फ आदित्य सिंह ने बताया, “मैं बॉलीवुड एलबम में संगीत नहीं देना चाहता। मैं स्वतंत्र संगीत कलाकार बनने पर ध्यान दूंगा।”

बादशाह का पहला गाना 2006 में आया था। वह कहते हैं कि बॉलीवुड के एलबम में संगीत न देने की मुख्य वजह वे अज्ञात कलाकार हैं, जो उनकी इज्जत करते हैं। उन्होंने कहा, “बहुत से अज्ञात कलाकार हमारी (मेरी जैसी प्रतिभा) की इज्जत करते हैं, क्योंकि हमने अपने बलबूते बहुत अच्छा काम किया है वर्ना तो बॉलीवुड रहने और अपने लिए जगह बनाने के लिहाज से बहुत बेदर्द जगह है।” बादशाह का मानना है कि यह समय स्वतंत्र एलबम के लिए अच्छा है, क्योंकि नामचीन संगीत कंपनियां उनके एलबम रिलीज करने में सहयोग कर रही हैं। बादशाह ने सलमान खान की नई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के ‘सेल्फी ले ले रे’ में भी कुछ पंक्तियां गाई हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending