Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बैतूल में भी बन रहा था रामपाल का आश्रम

Published

on

Loading

बैतूल| हरियाणा के हिसार जिले में स्थित सतलोक आश्रम में हुई हिंसक घटना के बाद ‘संत’ रामपाल की गिरफ्तारी के कारण मध्य प्रदेश के बैतूल में बन रहे आश्रम का निर्माण कार्य थम गया है और उनके समर्थक भूमिगत हो गए हैं। आश्रम में इन दिनों सन्नाटा पसरा है। जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर उड़दन गांव के समीप 70 एकड़ क्षेत्र में बाबा रामपाल के आश्रम का निर्माण इधर कुछ वर्षो से चल रहा है। इस आश्रम परिसर में एक विशाल शेड का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इस शेड में 50 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। इसके अलावा परिसर में दो तालाब बने हैं, फिल्टर प्लांट लगा है और कई पक्के निर्माण हो चुके हैं। आश्रम निर्माण पर अब तक करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं।

उड़दन के रहने वाले कमलाकांत आर्य ने बताया कि में बाबा रामपाल के निर्माणाधीन आश्रम में उनके कुछ समर्थक रहते थे। रोजाना आश्रम परिसर में बाबा के सत्संग-प्रवचनों की रिकार्डिग बजाई जाती थी। बाबा की गिरफ्तारी के बाद से आश्रम में सारी गतिविधियां थम गई हैं और हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि बाबा रामपाल का निर्माणाधीन आश्रम है, जिसमें अब किसी तरह का न तो निर्माण हो रहा है और न ही किसी तरह की गतिविधि हो रही है। आश्रम पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending