Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बेटी से दुष्कर्म के आरोप में बुजुर्ग पिता गिरफ्तार

Published

on

गुड़गांव,राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली,गुड़गांव,दुष्कर्म, नाबालिग ममेरी बहन, महरौली-गुड़गांव

Loading

गुड़गांव | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में मंगलवार को पुलिस ने एक 60 वर्षीय वृद्ध को अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य घटना में एक किशोर को अपनी नाबालिग ममेरी बहन के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने 60 वर्षीय वृद्ध को महरौली-गुड़गांव रोड पर स्थित नाथूपुर गांव के उसके घर से गिरफ्तार किया। वृद्ध को अपनी 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “आरोपी ने अपनी बेटी का कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपनी एक सहपाठी को आपबीती सुनाई थी, जिसके बाद उसकी मां ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई।”

वहीं दूसरी घटना में शहर के पास स्थित सुभाष नगर इलाके से एक 17 वर्षीय किशोर को अपनी सात वर्षीय ममेरी बहन से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को बाल-सुधार गृह भेज दिया गया। दोनों ही आरोपियों को मंगलवार को दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending