Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बुंदेलखंड में बुधवार को निकलेगी अखिलेश की रथ यात्रा

Published

on

Loading

बुंदेलखंड में बुधवार को निकलेगी अखिलेश की रथ यात्रा

लखनऊ | प्रदेश में अगले साल के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी परिवार में टिकट को लेकर मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का विकास रथ बुधवार को बुंदेलखंड में दौड़ेगा। महोबा जिले के पनवाड़ी प्रखंड के बेंदव गांव में मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा के दो संयंत्रों का लोकार्पण भी करेंगे। अखिलेश यादव ने अब विकास रथ यात्रा का रुख बुंदेलखंड की ओर किया है।

चुनावी दृष्टि से मुख्यमंत्री का महोबा दौरा काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए अखिलेश बुंदेलखंड के विकास को मुद्दा बनाकर चुनावी जंग में उतरना चाहते हैं। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

सपा सूत्रों का कहना है कि अखिलेश यादव बुंदेलखंड की किसी सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं। उन्होंने दो विधानसभा क्षेत्रों-बबेरू व बबीना का चुनाव भी किया है। अब वह किस सीट से लड़ेंगे, यह फैसला उनको करना है।

बुंदेलखंड में ज्यादातर सीटों पर सपा व बसपा का कब्जा रहा है, लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में यहां कमल ही खिला था।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending