Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बीफ बैन के विरोध–प्रदर्शन में केरल यूथ कांग्रेस ने सरेराह काटी गाय, वीडियो वायरल

Published

on

बीफ बैन, विरोध–प्रदर्शन, केरल यूथ कांग्रेस, वीडियो वायरल

Loading

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार की ओर से वध के लिए पशुओं की बिक्री पर प्रतिबंध का देश में खासा विरोध हो रहा है। केरल सरकार ने केंद्र के इस कदम को ‘फासीवादी और संघीय ढांचे के खिलाफ’ बताया है।

कांग्रेस के कई नेताओं ने भी इस फैसले की जमकर आलोचना की है। पशुओं की बिक्री पर प्रतिबंध पर सबसे मुखर प्रदर्शन केरल में जिस तरह से किया किया गया, उस पर बवाल मचा है।

बीफ बैन, विरोध–प्रदर्शन, केरल यूथ कांग्रेस, वीडियो वायरल

इस बीच भाजपा की दिल्‍ली इकाई के प्रवक्‍ता तेजंदिर पाल सिंह बग्गा ने शनिवार शाम को ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें दिख रहा है कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी सरकार के इस फैसले के विरोध में सरेआम ‘गाय’ की हत्‍या की है।

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ सफेदपोश लोग ‘यूथ कांग्रेस जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए जानवर की बोटी बोटी काट रहे हैं। नारेबाजी होती रहती है, घटनास्‍थल पर अच्‍छी-खासी भीड़ है और कुछ लोग पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड करते दिख रहे हैं। बग्‍गा का दावा है कि ”कांग्रेस ने खाली ये गाय नहीं काटी है बल्कि 100 करोड़ हिन्दुओं को चुनौती दी है। 100 करोड़ हिन्दुओं की भावनाओ को भड़काने का काम किया है।”

इसके बाद एक दूसरे ट्वीट में लिखा गया कि घोड़े की टांग टूटने पर राजनीति करने वालों ने गाय को मार दिया। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए की सरकार है। केरल सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि वह पशुओं की बिक्री रोक को लेकर जारी किसी भी नोटिफिकेशन को नहीं मानेंगे। सिलसिलेवार ट्वीट में सीएम ऑफिस की ओर से कहा गया।

इस नए नियम से लाखों नौकरियां चली जाएंगी और चमड़ा व्यापार खत्म हो जाएगा। उन्होंने इस नोटिफिकेशन को गरीब, दलित और किसानों पर हमला बताया है। गोवध पर रोक से लाखों लोगों के खाने की खपत पर असर पड़ेगा। यह देश की बहुलता पर हमला है। अब इसके बाद ये वीडियो ट्वीटर पर विवाद का नया कारण बनता दिख रहा है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending