Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बीएसएफ देश की प्रथम रक्षा दीवार : राजनाथ

Published

on

Loading

 नई दिल्ली| सीमा सुरक्षा बल (बीएसफ) को देश की प्रथम रक्षा दीवार बताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अपने कर्तव्य पर जीवन न्योछावर करने वाले जवानों के परिवारों से मिलने के दौरान वह भावुक हो गए थे। राजनाथ ने सीमा सुरक्षा बल के 13वें अलंकरण समारोह को यहां संबोधित करते हुए कहा, “बीएसएफ रक्षा की पहली पंक्ति ही नहीं, बल्कि रक्षा की पहली दीवार भी है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “सुरक्षा बलों में बलिदान का भाव तभी आता है जब राष्ट्रीय गौरव का भाव आता है।” उन्होंने कहा कि बीएसएफ एक ऐसा सुरक्षा बल है जहां पर सैनिकों को लगता है कि सीमा पर स्थित चौकियां उनके घरों से दूर एक घर ही हैं।”

राजनाथ ने पांच बीएसएफ जवानों को वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान किए और 25 अन्य जवानों को असाधारण सेवाओं के लिए पुलिस पदक दिए।

बीएसएफ अलंकरण समारोह हर साल 22 मई को आयोजित किया जाता है। यह समारोह इसके संस्थापक के.एफ. रुस्तमजी की याद में आयोजित जाता है। रुस्तमजी का जन्म 1916 में आज ही के दिन (22 मई) हुआ था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending