Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

प्रधानमंत्री के बाद अब गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बांधे J&K पुलिस की तारीफों के पुल

Published

on

Loading

श्रीनगर| केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर पुलिस की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर पुलिस की बहादुरी का वर्णन करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में जिला पुलिस लाइन में स्थानीय पुलिसकर्मियों के एक दरबार (सभा) में उन्होंने कहा, आप बेहद मुश्किल हालात में अपना कर्तव्य निभा रहे हैं और प्रधानमंत्री ने भी आपकी सेवाओं व बहादुरी की प्रशंसा की है।

उन्होंने कहा, आप जम्मू एवं कश्मीर के लोगों की सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं और आप का राजनीति से कोई लेनादेना नहीं है। आतंकवादी सिर्फ आतंकवाद चाहते हैं, जबकि वे कश्मीर को जन्नत बनाने के लिए लड़ने का दावा करते हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा, लेकिन, स्थानीय पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ के जवान वास्तव में कश्मीर को वास्तविक जन्नत बनाना चाहते हैं।  राष्ट्र सदैव पुलिस सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अब्दुल राशिद व कांस्टेबल इम्तियाज अहमद के बलिदान को याद रखेगा।

उन्होंने कहा, मैं उनकी बेटी जोहरा का आंसू भरा चेहरा बर्दाश्त नहीं कर सकता।  बीते रोज एक अन्य पुलिस कर्मी इम्तियाज को आतंकवादियों ने मार दिया।

उन्होंने कहा, जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के जवान कश्मीर, देश और कश्मीरियों के लिए बलिदान दे रहे हैं, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग इसे समझने को तैयार नहीं हैं।

इस साल 28 अगस्त को एएसआई राशिद अहमद को आतंकवादियों ने मार डाला, उस दौरान वह अपनी नियमित ड्यूटी पर तैनात थे।

कांस्टेबल इम्तियाज अहमद व दो अन्य पुलिस कर्मियों को शनिवार को अनंतनाग बस स्टैंड पर हिट एंड रन का शिकार बना मार दिया गया। इनमें अहमद की मौत हो गई। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सिर्फ स्थानीय पुलिस ही कश्मीर में हालात को सामान्य कर सकती है। वह खुले दिमाग से किसी से भी मिलने के लिए यहां आए हैं। उन्होंने कहा, मगर कश्मीर को दहशतगर्दी से निजात दिलाओ।

उन्होंने कहा कि वह अकेले केंद्रीय गृहमंत्री हैं जो जम्मू एवं कश्मीर में हर साल चार बार दौरा करते हैं। हमने जम्मू एवं कश्मीर पुलिस कर्मियों के लिए बुलेट प्रूफ वाहन खरीदने और ट्रामा सेंटर खोलने के लिए राशि आवंटित की है।

मंत्री के संबोधन के बाद एक सवाल-जवाब के सत्र का आयोजन किया गया। उन्होंने अनंतनाग जिले के खानबल शिविर में सीआरपीएफ के जवानों को भी संबोधित किया।

 

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending