Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिहार में भी भाजपा का दिल्ली जैसा हश्र होगा : नीतीश

Published

on

Loading

पटना। जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा को अहंकार में डूबी हुई पार्टी बताते हुए कहा कि जो हश्र भाजपा का दिल्ली में हुआ है वही हश्र बिहार में भी होगा। नीतीश ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और भाजपा बिहार में लोकतंत्र का गला घोटने में जुटी है। नीतीश ने भाजपा पर गंदा खेल खेलने का आरोप भी लगाया।

राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी द्वारा मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को बहुमत साबित करने के लिए अधिक समय दिए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि खरीद-फरोख्त को बढ़ावा देने के लिए यह सब किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए भाजपा को जिम्मेवार बताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार लोकतंत्र पर हमला कर रही है। पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में आज जो भी राजनीतिक संकट उत्पन्न हुआ है उसके लिए भाजपा जिम्मेवार है।

इसके पूर्व अपने समर्थक विधायकों के साथ दिल्ली से पटना लौटने के बाद गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पहले राज्यपाल की ओर से फैसले में देरी और उसके बाद मांझी को अधिक समय देना यह प्रदर्शित करता है कि यह दिल्ली में लिखी गई पटकथा के अनुरूप किया गया है और खरीद-फरोख्त के लिए अधिक समय दिया गया है।

मुख्यमंत्री मांझी को बहुमत साबित करने के लिए अधिक समय देने के राज्यपाल के निर्णय को अस्वीकार करते हुए नीतीश ने कहा कि यह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय में मान्यताओं, परंपराओं, नियम, कानूनों की धज्जियां उड़ाई गई हैं। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को 20 फरवरी को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है। बुधवार को देर रात राजभवन ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

उल्लेखनीय है नीतीश ने बुधवार को अपने 130 समर्थक विधायकों के साथ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलकर अपना पक्ष रखा था। नीतीश ने सोमवार को राज्यपाल से मिलकर बिहार में सरकार बनाने का दावा पेश किया था जबकि मांझी ने भी बहुमत साबित करने की बात कही थी।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending