Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में बनेगी अनोखी मानव श्रृंखला

Published

on

Loading

बिहार में बनेगी अनोखी मानव श्रृंखलापटना | बिहार में शराबबंदी को लेकर जागरुकता अभियान के तहत 21 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला में करीब दो करोड़ लोगों के शामिल करने की योजना है। पूरे बिहार में 11,292 किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनेगी।

इस मानव श्रृंखला का केंद्र बिदु पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान होगा जहां से यह राज्य की सीमाओं तक अटूट रूप से बढ़ेगी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मानव श्रृंखला के विश्व रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद है। नीतीश के इस अभियान को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का भी साथ मिला है।

पटना के जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह मानव श्रृंखला सबसे बड़ी होगी और इसमें करोड़ों लोगों की भागीदारी होगी। जिलाधिकारी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस बल की नियुक्ति और ‘रूट लाइनिंग’ करने का निर्देश दिए गए हैं।

बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि 21 जनवरी को बिहार के लोग 11,292 किलोमीटर की ऐतिहासिक मानव श्रृंखला बनाएंगे।

उन्होंने स्पष्ट कहा, “यह मानव श्रृंखला किसी दल या राजनीतिक पार्टी की नहीं है। इसमें किसी भी दल के कार्यकर्ता पार्टी का झंडा और बैनर लेकर शामिल नहीं हो सकते। यह मानव श्रृंखला बिहार के लोगों की होगी।”

मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मद्य निषेध संदेश राज्य के हर घर-घर में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस श्रृंखला की रिकॉर्डिग हर जिले में ड्रोन कैमरों के माध्यम से की जाएगी। इसके अलावा पूरे राज्य के सैटेलाइट तस्वीर के लिए भी इसरो से संपर्क किया गया है।

एक किलोमीटर में लगभग दो हजार व्यक्ति श्रृंखला में शामिल रहेंगे। मानव श्रृंखला में व्यक्ति एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर शराबबंदी अभियान का समर्थन करेंगे।

इस श्रृंखला में कक्षा पांच से कम उम्र के बच्चे शामिल नहीं होंगे। इस मानव श्रृंखला में जिला स्तर के सभी विभागों के सरकारी और संविदाकर्मी हिस्सा लेंगे।

इस मानव श्रृंखला में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल जद (यू), कांग्रेस और राजद के अलावा अब भाजपा का भी साथ मिला है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि भाजपा मानव श्रृंखला में शामिल होगी। उन्होंने कहा, “भाजपा शुरू से ही पूर्ण शराबबंदी के पक्ष में रही है। पार्टी ने सरकार के शराबबंदी के निर्णय का पहले ही समर्थन किया है। यह जागरूकता का कार्यक्रम है। पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मानव श्रृंखला में शामिल होंगे।”

मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नोटबंदी के फैसले का समर्थन कर चुके हैं। वहीं, प्रकाश पर्व पर पटना आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा था कि यह सामाजिक सुधार का काम है। नीतीश कुमार ने नशामुक्ति का जो बीड़ा उठाया है, उसका हम अभिनंदन करते हैं।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देश पर पंचायत से प्रखंड और जिला मुख्यालयों पर राजद के कार्यकर्ता इस जनजागरूकता अभियान में शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा था कि 21 जनवरी को एकजुटता दर्शाने के लिए बिहार के लोग मानव श्रृंखला में शामिल होंगे। 11,000 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी मानव श्रृंखला होगी, जिससे एक विश्व रिकॉर्ड बनेगा।

बिहार में पिछले साल अप्रैल महीने से पूर्ण शराबबंदी लागू है।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending