Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार : भाजपा ने सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया

Published

on

Loading

पटना| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जारी किए गए सरकार के रिपोर्ट कार्ड के जवाब में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भााजपा) ने भी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए कहा कि बिहार में जो भी विकास हुआ, वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सात वषरें के शासन के दौरान हुआ, उसके बाद विकास का बंटाधार हो गया।

मोदी ने कहा कि आज जहां अपराधिक घटनाओं में वृद्घि हो रही है, वहीं विदेशी पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में बिहार में जहां 10.97 लाख विदेशी पर्यटक आए थे, वहीं वर्ष 2013 में मात्र 6.07 लाख विदेशी पर्यटक बिहार पहुंचे।

उन्होंने दावा किया कि बिहार में हत्या, दुष्कर्म और डकैती की घटनाओं में अभूतपूर्व वृद्घि हुई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सरकार के रिपोर्ट कार्ड में राजग शासन और राजद-जदयू गठबंधन शासन को एक ही में जोड़ दिया।

बिहार में नदियों को जोड़ने वाली योजना ठप होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि 2012-13 की तुलना में 2013-14 में सड़क निर्माण कार्य में 23 प्रतिशत की कमी आ गई है।

उन्होंने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा, “मुख्यमंत्री ने मई तक सभी गावों तक बिजली पहुंचाने का वादा किया था परंतु आज भी 28 हजार गांव और 71 हजार टोले बिजली से वंचित हैं।”

 

नेशनल

सस्पेंस खत्म, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से केएल शर्मा लड़ेंगे चुनाव

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे।

राहुल गांधी आज दोपहर 12 बजे रायबरेली के लिए नामांकन करेंगे। इस क्रम में राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली से रायबरेली पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के नामांकन के समय सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा कि हम लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग थी और हम चाहते थे कि हम सबके नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ें। पार्टी के कार्यकर्ताओं को और अमेठी-रायबरेली के गांव को वे(राहुल गांधी) जानते हैं। रायबरेली एक परंपरागत सीट है जहां हमेशा विकास का कार्य हुआ है, अमेठी में भी वही हाल है। मैं राहुल गांधी को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। इसका जबरदस्त असर आने वाले पांचों चरणों के चुनाव पर पड़ने वाला है।

Continue Reading

Trending