Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिहार : नीतीश के ट्वटी से राजनीति गर्म

Published

on

Loading

पटना| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक ट्वीट से प्रदेश की राजनीति गर्म हो गई है। नीतीश ने ट्वीट में रहीम के दोहे ‘चंदन विष व्यापत नहीं, लिपटे रहत भुजंग’ का उल्लेख कर खुद की तुलना जहां चंदन से की है, वहीं यह खुलासा नहीं किया कि उनकी नजर में विष कौन है। हालांकि, विपक्ष का कहना है कि नीतीश ने भुजंग की तुलना जनता परिवार में उनके नए सहयोगी लालू यादव से की है। नीतीश ने ट्वीट के जरिए कहा कि विकास उनका एकमात्र एजेंडा है और रहेगा। नीतीश ने लिखा, “जो रहीम उत्तम प्रकृति, का करी सकत कुसंग। चंदन विष व्यापत नहीं, लिपटे रहत भुजंग॥”
रहीम के इस दोहे के नीतीश के ट्वीट के जरिए सामने आने के बाद राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं का कहना है कि नीतीश ने अपने ट्वीट के जरिए लालू पर निशाना साधा है। लालू को विषधर सांप बताते हुए खुद की तुलना चंदन से की है। नीतीश को पता है कि गठबंधन की मजबूरियों के बावजूद अगर लालू साथ रहे तो प्रदेश में जंगलराज को रोक पाना संभव नहीं होगा।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद नारायण झा कहते हैं, “नीतीश ने जहां खुद को चंदन कहा है, वहीं लालू की तुलना सांप से की है।” राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश ने बिहार के विकास पर ट्वीट किया, जिसका गलत अर्थ निकाला जा रहा है। उन्होंने हालांकि, यह भी कहा कि बड़े या छोटा नेता ऐसा कोई बयान न दें, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो। इससे जनता में गलत संदेश जाएगा।

इधर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, “नीतीश के इस ट्वीट का जवाब तो राजद के लालू प्रसाद को ही देना चाहिए। नीतीश आखिर किसे अपमानित करना चाहते हैं और ट्वीट के जरिए उन्होंने किसे ‘भुजंग’ बताने की कोशिश की है।”

 

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending