Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार : दुष्कर्म की कोशिश करने वाला पिता गिरफ्तार

Published

on

Loading

पटना| पटना के बुद्घा कॉलोनी क्षेत्र से पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी ही 14 वर्षीय पुत्री के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की कोशिश की तथा उसके साथ छेड़छाड़ की थी। आरोपी रिक्शा चलाता है। बुद्घा कॉलोनी थाने के प्रभारी मुकेश कुंवर ने बुधवार को बताया कि पीड़िता का आरोप है कि उसका पिता कर्मवीर सिंह लगातार उसके साथ छेड़छाड़ करता है और दुष्कर्म करने की कोशिश करता है।

आरोप है कि सोमवार को एक बार फिर आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तब आरोपी चाकू से उस पर वार कर दिया। किसी तरह पीड़िता स्थानीय लोगों की मदद से थाने पहुंची और इसकी शिकायत की।

पीड़िता की मां का कहना है कि पिछले करीब छह महीने से उसका पति अपनी ही पुत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा है। उसका कहना है कि जब वह काम करने जाती है, पुत्री घर में अकेली होती है। कुंवर ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार बुद्घा कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा त्वरित कारवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending