Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार चुनाव: भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में बागी भी!

Published

on

बिहार चुनाव, भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट, लाल कृष्ण आडवाणी, सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, मुरली मनोहर जोशी

Loading

नई दिल्ली। बिहार चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने बिहार में अपने स्टार चुनाव प्रचारकों की लिस्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और बागी माने जा रहे फिल्म अभिनेता और पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को भी जगह दी है। खास बात है ये है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने पिछले दिनों इशारों-इशारों में पार्टी के कई लोगों पर जमकर निशाना साधा था जिसके बाद उन्हें पीएम मोदी की पिछली रैली में भी नहीं बुलाया गया था। माना जा रहा था कि बिहार चुनाव के बाद शत्रुघ्न सिन्हा पर गाज गिरेगी लेकिन पार्टी ने अप्रत्याशित रूप से उन्हें अपनी प्रचार सूची में शामिल किया है।

बिहार चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में कुछ और  चौंकाने वाले नाम भी हैं। पार्टी में हाशिए पर चल रहे वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह मिली है। जोशी ने भी कुछ मौकों पर सरकार की नीतियों पर असहमति जाहिर की है। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की योजना पर भी जोशी ने सवाल उठाए थे।

नेशनल

सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से और भगत राम मिश्रा को कैसरगंज से उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया अलायंस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

इससे पहले बीजेपी और बीएसपी ने इस सीट पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। नरेश आज नामांकन करेंगे। फतेहपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी और सपा के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावनाएं हैं। भाजपा ने फतेहपुर लोकसभा सीट से साध्वी निरंजन ज्योति को तीसरी बार टिकट दिया है।

फतेहपुर सीट पर नामांकन 26 अप्रैल को शुरू हो गए थे. नामांकन की अंतिम तारीख 3 मई है. इस सीट पर पांचवे चरण में 20 मई को वोटिंग होगी. पांचवे चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, झांसी, हमीरपुर,जालौन, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा

Continue Reading

Trending