Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार के अधिकांश इलाकों में तेज धूप

Published

on

Loading

टना| राजधानी पटना सहित बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप है। राज्य में पारा दिन-ब-दिन चढ़ता जा रहा है। लू का असर भी बढ़ रहा है। राज्य में गया का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार हो चुका है। मौसम विभाग ने फिलहाल गर्मी से राहत न मिलने के आसार जताए हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आगामी एक-दो दिनों में पटना का अधिकतम तामपान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पटना के अलावा, शुक्रवार को भागलपुर में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री, गया में 24.9 डिग्री तथा पूर्णिया में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते दिन यानी गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री, गया का 43.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending