Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार की इस दुल्हन ने किया ऐसा काम, सब रह गए हैरान

Published

on

Loading

मनेर। अक्सर आपने सुना होगा कि दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर जाता है लेकिन यहां एकदम उल्टा हुआ है जब एक दुल्हन बैंड बाजे और लाव-लश्कर के साथ दूल्हे के घर जा पहुंची। यह अनोखी शादी बिहार के मनेर इलाके की बतायी जा रही है। दरअसल यहां एक दुल्हन एक रथ पर सवार हुई और अपने घरवालों के साथ बड़ी शान से बारात लेकर अपने घर से निकली और दुल्हे के घर पहुंचते ही उसका जोरदार स्वागत किया गया है।

दुल्हन पेशे से मुम्बई के एक बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। मनेर टोला पर निवासी नेवी सैनिक विनोद कुमार राय की बेटी स्नेहा को लेकर अब खूब चर्चा हो रही है। हाल में ही उसकी सगाई कोरैया, जयनगर मधुबनी की रहनेवाले अनिल कुमार यादव से सगाई हुई थी। इसके बाद लड़की के घरवालें पैतृक घर मनेर टोला पर उसकी शादी करने का फैसला किया। इसके बाद दुल्हन ने कुछ अलग करने की ठानी और दुल्हे के घर बारात लेकर पहुंच गई। कुल मिलाकर बिहार की यह दुल्हन अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending