Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए वापसी करेंगी प्रियंका

Published

on

'बाजीराव मस्तानी', अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, अमेरिकी टेलीविजन श्रृंखला 'क्वांटिको'

Loading

मुंबई| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी टेलीविजन श्रृंखला ‘क्वांटिको’ के साथ व्यस्त हैं। यह उनके करियर का पहला अंतर्राष्ट्रीय शो है। वहीं प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए अगले सप्ताह वापसी करने जा रही हैं। अभिनेत्री (33) ‘क्वांटिको’ में रहस्यमयी अतीत वाली एफबीआई रंगरूट एलेक्स पैरिश की भूमिका में हैं। अभिनेत्री ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को अपनी शूटिंग की जानकारी ट्विटर पर दी। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ एक ऐतिहासिक रोमांटिक फिल्म है। फिल्म में रणवीर मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव प्रथम का किरदार निभा रहे हैं। दीपिका उनकी प्रेमिका मस्तानी की भूमिका में हैं। वहीं, प्रियंका ने बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभाया है।

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बनीं मां, बेटे को दिया ये अनोखा नाम

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। यामी ने इस गुड न्यूज को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। फैंस भी लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। साथ ही पोस्ट में भी यामी ने एक नोट लिखा है और अपने बच्चे का नाम रिवील किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि पीछे भगवान अपनी बाहों में एक बच्चे को लिए हैं। इस फोटो पर लिखा है कि हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे बेटे का जन्म हो गया है, जिसका नाम ‘VEDAVID’ है।

यामी गौतम ने आगे लिखा, “हम सूर्या हॉस्पिटल के शानदार डॉक्टर्स और स्टाफ के दिल से आभारी हैं। खासतौर पर डॉ. भूपेन्द्र अवस्थी और डॉ. रंजना धनु के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी वजह से ये खास दिन हमारी जिंदगी में आ सका।”अब फैंस इस पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बहुत-बहुत सारा प्यार। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शुभकामनाएं। यूजर्स कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

Continue Reading

Trending