Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बलात्कारी राम रहीम को मिली 10 साल की सजा, रोने का नहीं हुआ जज पर कोई असर

Published

on

Loading

रेप केस में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के लिए सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सजा का ऐलान कर दिया है।  उनको 10 साल की सजा सुनाई गई है।  सजा पर बहस पूरी होने के बाद राम रहीम जज के सामने रहम की भीख मांगने लगा।  इस केस की सुनवाई के लिए रोहतक जेल के अंदर कोर्ट रूम बनाया गया था।

पंचकूला से जज जगदीप सिंह हेलीकॉप्टर से रोहतक पहुंचे थे।  उन्होंने दोनों पक्षों को बहस के लिए दस-दस मिनट का समय दिया था।  अभियोजन पक्ष ने राम रहीम के लिए उम्रकैद की मांग की थी।  वहीं, बचाव पक्ष ने कहा कि राम रहीम एक समाज सेवी हैं।  उन्होंन लोगों की भलाई के लिए बहुत काम किए हैं। इसका संज्ञान लेते हुए सजा में नरमी बरती जानी चाहिए।

रोहतक रेंज में 100 लोगों को हिरासत में लिया: IG

धारा 144 के बाद भी रोहतक में डेरा समर्थक इकट्ठे हो गए, जिसमें पुलिस ने सख्ती के साथ 100 लोगों को हिरासत मेें लिया है। ये जानकारी रोहतक आई.जी. ने दी है। हालांकि पहले ही निर्देश दिए गए हैं कि कुसी भी उपद्रवी को देखते ही गोली मार दी जाए लेकिन फिर भी डेरा समर्थक रोहतक में इकट्ठा होने से बाज नहीं आ रहे।

हरियाणा व पंजाब में टैलीकॉम कंपनियों को आदेश जारी किए गए हैं कि 29 अगस्त तक मोबाइल इंटरनैट, सभी एस.एम.एस. और डोंगल सेवाएं बंद रखें। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 28 अगस्त, 2017 को सी.बी.आई. कोर्ट द्वारा डेरामुखी के खिलाफ सजा तय करने को ध्यान में रखते हुए ये आदेश जारी किए गए हैं। हरियाणा के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राम निवास ने कहा कि हरियाणा में भी 29 अगस्त सुबह 11:30 बजे तक इंटरनैट सेवाएं बंद रखी जाएंगी।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending