Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बड़ी सफलता: कुलभूषण जाधव मामले में झुक गया पाकिस्तान

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के अफसर कुलभूषण जाधव के मामले में भारत के कड़े रुख के सामने पाकिस्तान झुक गया है। पाकिस्तान ने भारत को जाधव की पत्नी से मुलाकात के लिए प्रस्ताव दिया है।

पाकिस्तान सरकार ने कुलभूषण जाधव की पत्नी को उनसे मिलने की मंजूरी दी। पाकिस्तान सरकार ने इस बारे में इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त को यह जानकारी दी। पाकिस्तान सरकार ने मानवीय आधार का हवाला देते हुए कुलभूषण को उनकी पत्नी से मिलने की इजाजत देने का फैसला किया है। जाधव की पत्नी से मुलाकात के लिए पाकिस्तान व्यवस्था करेगा।

बता दें कि कुलभूषण जाधव भारतीय नागरिक हैं और वह नौसेना के रिटायर्ड कमांडर हैं। 3 मार्च 2016 को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने उन्हें अवैध तरीके से पाकिस्तान में घुसने और जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पाक का दावा है कि जाधव को बलूचिस्तान से पिछले साल अरेस्ट किया गया था। पाक मिलिट्री ने उन्हें अशांति फैलाने और जासूसी करने के आरोप में फांसी की सजा सुनाई है।

भारत सरकार ने इस मामले को इंटरनेशनल कोर्ट में अपील की थी। भारत ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि उसने जाधव तक राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराने के आग्रह को बार बार ठुकरा कर वियना संधि का उल्लंघन किया है। 18 मई को इस मामले की सुनवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत की 10 सदस्यीय पीठ ने जाधव को फांसी की सजा पर अमल पर रोक लगा दी थी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending