Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बकवास करने वालों को ‘ब्लॉक’ करेंगी अनुष्का

Published

on

Loading

मुंबई| अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि वह ट्विटर पर बकवास करने वालों को ब्लॉक कर देंगी। मशहूर फिल्मकार करण जौहर और अभिनेता ऋषि कपूर सहित कई अन्य फिल्मी हस्तियां साइबर दुर्व्यवहार का शिकार हो चुकी हैं। अनुष्का ने अब ऐसा करने वालों को हद में रहने वर्ना ब्लॉक होने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है।

अनुष्का ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “अपने ट्विटर को सकारात्मक (जितना संभव हो सके) रखने की कोशिश कर रही हूं, इसलिए गैर जिम्मेदाराना तरीके से बकवासबाजी करने वालों को ब्लॉक कर दूंगी।”

अनुष्का की इस ट्वीट के जवाब में महानायक अमिताभ बच्चन ने लिखा, “आप मुझे ब्लॉक करने की जुर्रत मत करना क्योंकि ये सकारात्मक है। हाहाहा।”

इसके जवाब में अनुष्का ने लिखा कि वह ऐसा मरते दम तक नहीं करेंगी। उन्होंने लिखा, “हाहाहाहा कतई नहीं करूंगी। मरते दम तक नहीं करूंगी सर!”

नेशनल

एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ फैलाकर जनता के बीच में भ्रांति फैलाना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण की समर्थक और हमेशा इसके संरक्षण के लिए भूमिका निभाएगी। ये बात नरेंद्र मोदी ने भी कई बार बोला है। एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला है तो वह कांग्रेस पार्टी है।

अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस नेता हमारे 400 सीटों के लक्ष्य के बारे में यह कहकर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा की संविधान बदलने की योजना है, यह सरासर झूठ है। भाजपा को दो आम चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला, लेकिन हमने कभी इस तरह की चीजें करने की कोशिश नहीं की।”

गृह मंत्री ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के नेता इतने हताश हैं कि उन्होंने मेरे भाषण का फर्जी वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर फैलाने की कोशिश की। कांग्रेस के मुख्यमंत्री और अन्य बड़े नेता इस छेड़छाड़ किए गए वीडियो को फॉरवर्ड करते पाए गए।” केंद्रीय गृह मंत्री के मुताबिक, उनके भाषण का मूल वीडियो उपलब्ध है और इससे कांग्रेस पार्टी का ‘झूठ’ सामने आ गया है। उन्होंने कहा, ” इस मामले में कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब से उन्होंने कांग्रेस की कमान संभाली हैं राजनीति का स्तर नीचे ले जाने का काम कर रहे हैं। इसका चरम लोकसभा में चर्चा ना होने देना, राज्यसभा में बहिष्कार करा देना, शोर-शराबे करना और झूठ बोलकर प्रजा में भ्रांति फैलाने के काम उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कर रही है।

 

Continue Reading

Trending