Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

फ्रांस: इमानुएल मैक्रों चुने गए फ्रांस के नए प्रेसीडेंट, तोड़ा 59 साल का रिकॉर्ड

Published

on

Loading

पेरिस। फ्रांस प्रेसीडेंट इलेक्शन में उदार मध्यमार्गी उम्मीदवार इमानुएल मैक्रों ने जीत दर्ज कर ली है। केवल 39 साल के मैक्रों फ्रांस के सबसे युवा राष्ट्रपति होंगे। फ्रांसीसी गणतंत्र में 1958 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि चुना गया राष्ट्रपति फ्रांस के दो प्रमुख राजनीतिक दलों, सोशलिस्ट और रिपब्लिकन पार्टी से नहीं हैं।

देश में रविवार को हुए अंतिम दौर के चुनाव में मैक्रों ने धुर दक्षिपंथी उम्मीदवार मरीन ले पेन को हराकर जीत हासिल की है। मैक्रों को 2.07 करोड़ वोट मिले हैं जबकि ले पेन को 1.06 करोड़ वोट मिलें।

बीबीसी ने फ्रांस के गृह मंत्रालय के हवाले से बताया कि मैक्रों को कुल 66.06 फीसदी वोट मिले जबकि ले पेन 33.94 फीसदी वोट मिले। अंतिम दौर के चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत लगभग 74 फीसदी रहा जो देश के लगभग 50 वर्षो का सबसे निम्नतम है।

फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक, नतीजों के ऐलान के बाद मैक्रों जश्न मनाने सडक़ों पर उतर आए वहीं मरीन ले पेन ने भी उन्हें बधाई दी।

मैक्रों ने जीत पर अपने समर्थकों का आभार जताते हुए कहा, “आइएं फ्रांस को प्यार करें। मैं इसी शाम से लेकर और आगामी पांच वर्षो तक नम्रता, समर्पण और दृढ़ता से देश की सेवा करने जा रहा हूं।”

इससे पहले पेरिस के समयानुसार रात आठ बजे मतदान समाप्त होने के बाद मैक्रों ने अपनी विरोधी एवं नेशनल फ्रंट (एफएन) प्रमुख मरीन ले पेन के मुकाबले 65 फीसदी से अधिक वोट हासिल कर लिए थे।

उन्होंने कहा, “यह बहुत ही सम्मान और जिम्मेदारी का काम है। मैं आपका तहे दिल से आभार व्यक्त करना चाहता हूं।”

मैक्रों ने कहा, “मैं यूरोप और देश के नागरिकों के बीच संबंधों में नई जान फूंकने के लिए काम करूंगा। मेरा कर्तव्य लोगों के दिल से भय को दूर करना है। मैं देश को अलग करने वाली ताकतों के खिलाफ लड़ूंगा।”

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending