Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अमिताभ को फेसबुक पर चाहिए 3 करोड़ फॉलोअर्स

Published

on

मुंबई,बॉलीवुड,महानायक अमिताभ बच्चन,फॉलोअर्स,फेसबुक,ट्विटर

Loading

मुंबई | बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के फॉलोअर्स की संख्या फेसबुक पर 2.1 करोड़ के पार पहुंच गई है। वह कहते हैं कि उनका उद्देश्य इसे तीन करोड़ करना है। अमिताभ (72) ने फॉलोअर्स की संख्या में इजाफा होने की खबर ट्विटर पर साझा की। ट्विटर पर उनके 1.5 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं।

महानायक ने लिखा, “फेसबुक पर 2.1 करोड़ फॉलोअर्स। आप सभी का शुक्रिया। अब लक्ष्य तीन करोड़ फॉलोअर्स बनाने का है और उसके बाद और। जी।” अमिताभ के फेसबुक पेज पर बुधवार को दो करोड़ 10 लाख नौ हजार 374 ‘लाइक’ देखे गए। अमिताभ इस वक्त ‘वजीर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ अभिनेता फरहान अख्तर भी हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending