Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

फेसबुक की सबसे बुजुर्ग प्रशंसक का निधन

Published

on

Loading

न्यूयॉर्क| दुनिया के सबसे बजुर्ग व्यक्तियों में से एक एना स्टोएहर, जिन्होंने फेसबुक पर अपना खाता खोलने के लिए अपनी उम्र के बारे में झूठी जानकारी दी थी, का अमेरिका के मिनिसोटा में 114 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। एना ने फेसबुक पर अपना जन्म वर्ष 1905 दर्ज किया था।

‘यूएसए टुडे’ के मुताबिक, 15 अक्टूबर 1900 को जन्मीं एना ने फेसबुक पर अपनी उम्र 99 दिखाई थी, ताकि वह अपना फेसबुक पेज बना सकें। उन्होंने इस साल अक्टूबर में अपने जन्मदिन पर नए आईपैड पर अपना ब्रांड नेविगेट करना सीखा था।

सोशल मीडिया पर पहुंचने के लिए वह वेरिजोन सेल्स प्रतिनिधि की शुक्रगुजार थीं, जिन्होंने उन्हें ईमेल और गूगल का प्रयोग करना सिखाया था।

एना सोशाल नेटवर्किं ग साइट पर अपने परिवार और दोस्तों से जुड़े रहने के लिए आईपैड का प्रयोग करती थीं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending