Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

फूलपुर में भाजपा से आगे निकली सपा

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के तीसरे चरण के बाद सपा उम्मीदवार नागेंद्र पटेल ने भाजपा के अपनी नजदीकी प्रतिद्वंद्वी से बढ़त बना ली है।

मतगणना के शुरुआती चरण में डाक मतपत्रों की गिनती के दौरान भाजपा के कौशलेंद्र सिंह पटेल आगे चल रहे थे, लेकिन सुबह 10 बजे मतगणना के रफ्तार पकडऩे के बाद सपा उम्मीदवार ने बढ़त बना ली।

आठ राउंड की काउंटिंग पूरी होने पर सपा ने बढ़त बना ली। यहां सपा के नागेंद्र पटेल अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कौशलेंद्र सिंह से 9924 वोट से आगे चल रहे हैं।

बता दें कि फूलपुर सीट पर 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। फूलपुर सीट उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद त्यागपत्र देने के कारण खाली हुई थी। फूलपुर उपचुनाव के लिए 37.4 फीसदी मतदान हुआ है जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में 50.2 फीसदी मतदान हुआ था।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending