Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

फिलीपींस में नाव डूबी, 36 की मौत

Published

on

boat-sink-in-phillipeans

Loading

मनीला। मध्य फिलीपींस के लीटे प्रांत के ओरमोक शहर में तट से दूर समुद्र में गुरुवार दोपहर एक नाव बंका के डूब जाने से 36 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी फिलीपींस के तट रक्षा (पीसीजी) ने दी। पीसीजी के लोक मामलों के प्रमुख कमांडर अरमांडो बैलिलो ने कहा कि यात्री नाव एम/बी निवराना-बी में 173 लोग सवार थे, जो तट से महज 200 मीटर ही दूर था, तभी अचानक इसे खराब मौसम का सामना करना पड़ा और यह डूब गया।

बंका कोमोटेस द्वीप के पिलर शहर जा रहा था। बैलिलो ने कहा कि घटना में जिंदा बचे 118 लोगों को उपचार के लिए ओरमोक शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि राहत टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending