Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

फिलीपींस: जेल में घुसे हथियारबंद बदमाश, 132 कैदी फरार

Published

on

Loading

Jail-breakकोटाबाटो सिटी (फिलीपींस)। फिलीपींस में बुधवार तडक़े हथियारबंद लोगों का एक समूह उत्तरी कोटाबाटो की एक जेल में घुस गए जिससे लगभग 132 कैदी भागने में कामयाब रहे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, किडापवन जिस्ट्रिक जेल के वार्डन सुपरिटेंडेट पीटर बंगट ने रेडियो स्टेशन को बताया कि ये बंदूकधारी स्थानीय समयानुसार रात लगभग एक बजे जेल के सुरक्षाकर्मी पर गोली चलाकर अंदर घुस गए। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।

बंगट ने पुष्टि करते हुए कहा कि जेल में कैद 1,511 कैदियों में से 132 भागने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा, “यह एक सुनियोजित साजिश थी। कैदी कंबलों की मदद से भागने में सफल रहे। हमने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बंगट ने कहा कि कमाडंर डर्बी मोरो इस्लामिक लिबरेशन फ्रंट से जुड़ा हुआ है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending