Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका ने अपने किरदार ‘काशीबाई’ की पहली झलकी जारी की

Published

on

Loading

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में निभाए काशीबाई के अपने किरदार की पहली झलकी ऑनलाइन रिलीज की। इन दिनों मॉन्ट्रियल गई हुईं प्रियंका ने अपने किरदार की पहली झलकी जारी कर अपने सभी प्रशंसकों को दीवाली का तोहफा दिया है।

अभिनेत्री ने एक ट्वीट में लिखा, “काशीबाई का पोस्टर सादा, काव्यात्मक, मार्मिक व समर्पण की भावना वाला है। इसमें बहुत सारे मनोभाव हैं।”

‘बाजीराव मस्तानी’ मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव और मस्तानी की प्रेम कहानी लिए हुए है। इसमें बाजीराव का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं, वहीं दीपिका को मस्तानी के और प्रियंका को बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई के किरदार में देखा जाएगा।

काशीबाई के किरदार से जुड़ी पहली झलकी में प्रियंका हाथ में आरती की थाली लिए मराठा परिधान में खड़ी हैं।

संजय लीला भंसाली निर्देशित ‘बाजीराव मस्तानी’ 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending