Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पॉर्न साइट से सेक्स रैकेट चलाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

Published

on

पॉर्नसाइट, सेक्स रैकेट, भाजपा, पुलिस,

Loading

भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा एक बार फिर से विवादों में आ गई है। यहां की पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पार्टी की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं। हाल ही में नियुक्‍त किए गए इस नेता को निकालकर पार्टी ने इनसे किनारा कर लिया है।

पॉर्नसाइट, सेक्स रैकेट, भाजपा, पुलिस,

प्रदेश के साइबर सेल मुख्यालय ने इस हाईटेक सैक्स रेकेट गिरोह का पर्दाफाश किया है। मध्यप्रदेश पुलिस ने सैक्स रैकेट चला रहे भाजपा नेता और उसके सदस्यों के चंगुल से कुछ लड़कियों को छुड़ाया है। लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा नेता अश्लील वेबसाइट के जरिए लड़कियां सप्लाई करने का काम करता है। साइबर पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य अश्लील वेबसाइट के जरिए कस्टमर की तलाश करते थे और फिर उनके पास लड़कियों की सप्लाई की जाती थी।

यह भी पढ़ें–लॉ छात्रा ने स्‍वामी का प्राइवेट पार्ट काटा, 8 साल से कर रहा था रेप

इस गिरोह का मुखिया अनुसूचित जाति मोर्चे का मीडिया प्रभारी नीरज शाक्य है, जो राजनीति की आड़ में अपने धंधे को मजे से परवान चढ़ा रहा था लेकिन पुलिस के हत्थे आने के बाद भाजपा ने भी उससे पल्‍ला झाड़ लिया है।

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब भाजपा इस तरह की मुसीबत झेल रही हो । इससे पहले भाजपा अपने अनुशांगिक संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा के भोपाल जिला आईटी सेल संयोजक ध्रुव सक्सेना के एटीएस से पकड़े जाने के बाद परेशानी में आ गई थी।

ध्रुव सक्सेना को एटीएस ने आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा था। ध्रुव पर आरोप था कि वो एक टेलीफोन एक्सचेंज के जरिये सेना की जानकारियां पाकिस्तान भेज रहा था और इसके लिए हवाला से करोड़ों रूपए पाकिस्तान से भी आ रहा था।

इस काण्ड के उजागर होने से भाजपा की खासी किरकिरी हुई थी। बता दें कि इस घटना से सबक लेते हुए भाजपा ने अपने अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारियों से सद्चरित्र होने के एफिडेविट भी लिए थे। वजह थी साफ चरित्र के लोगो को संगठन में जगह देना, लेकिन भाजपा के सारे प्रयास एक बार फिर विफल हो गए, जब एक बार फिर भाजपा के अनुसूचित मोर्चे का जिम्मेदार पदाधिकारी सेक्स काण्ड में पकड़ा गया। बहरहाल एक बार फिर भाजपा कांग्रेस के निशाने पर है।

 

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending