Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पेरिस में चुंबन करते दिखे क्रिस मार्टिन

Published

on

Loading

पेरिस| संगीत बैंड ‘कोल्डप्ले’ के मुख्य गायक क्रिस मार्टिन और उनकी नई प्रेमिका ऐनाबेले वालिस को इस सप्ताहांत पेरिस में नाचते और चुंबन करते देखा गया। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों यहां चहलकदमी करते हुए मुस्कुरा रहे थे। ऐनाबेले की मार्टिन की गर्दन पर हाथ रखते हुए और उन्हें चुंबन करती हुई तस्वीरें देखी जा सकती हैं।

इस दौरान एक ऐसा पल भी आया, जब दोनों को एक-दूसरे का हाथ पकड़े और नाचते हुए भी देखा गया। क्रिस (38) ने भूरे रंग की टीशर्ट और चमड़े की जैकेट पहनी हुई थी। इसके साथ ही काले और लाल जूतों में वह काफी अच्छे लग रहे थे। ऐनाबेले ने लंबी बाजुओं वाली काले रंग की टीशर्ट पहनी थी और उसी रंग के जूते पहने थे। मार्टिन ने अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस के साथ अपने संबंध खत्म करने के तुरंत बाद अगस्त के मध्य में ऐनाबेले को डेट करना शुरू किया था।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending