Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मशहूर सिंगर का हुआ निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। मशहूर पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर का बुधवार को निधन हो गया। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह 60 साल के थे। सिंकदर काफी से बीमार चल रहे थे। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। तब से उनका इलाज चल रहा था। आज उनका देहांत हो गया। सिकंदर की मौत से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

पिछले महीने किडनी में कुछ दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन इसी बीच वह कोरोना संक्रमित भी हो गए। इसके बाद से कोरोना का उनका इलाज चल रहा था।

सरदूल सिकंदर ने कई पंजाबी हिट गाने गाए हैं। उनकी पहली एलबम 1980 के दशक में आई थी। इस एलबम का नाम ‘रोडवेज दी लारी’ था। इसके बाद उन्होंने कई अलबम निकाली और पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 1991 में आई उनकी एलबम ‘हुस्ना दे मल्को’ ने दुनियाभर में धूम मचाई।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending