Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पूर्व सीआईए प्रमुख को 2 साल की सजा

Published

on

वाशिंगटन,सीआईए,डेविड-पेट्रियस,प्रोबेशन,अमेरिकी,एफबीआई,न्यायाधीश-कीसलर

Loading

वाशिंगटन | सीआईए के पूर्व प्रमुख डेविड पेट्रियस को, 2011 में गोपनीय सूचनाएं साझा करने के मामले में गुरुवार को दो साल परिवीक्षा (प्रोबेशन) और 100,000 डॉलर जुर्माने की सजा सुनाई गई है। पेट्रियस पर 2011 में लेखिका पाउला ब्रॉडवेल के साथ गोपनीय सूचनाएं साझा करने का आरोप है। पाउला के साथ पेट्रियस के विवाहेतर संबंध भी रहे हैं। अमेरिकी सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद पेट्रियस ने सीआईए का नेतृत्व किया था। वह उत्तरी केरोलिना के शेर्लोट में सजा के लिए अमेरिकी जिला न्यायाधीश डेविड कीसलर के समक्ष पेश हुए।

न्यायालयी दस्तावेजों से पता चलता है कि पेट्रियस ने भी अपने अधिकृत गोपनीय दस्तावेजों के बारे में सीआईए और एफबीआई से झूठ बोलने की बात स्वीकार की है। न्यायाधीश कीसलर ने कहा कि उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए वित्तीय जुर्माने की राशि बढ़ा दी है। उन पर दो साल की परिवीक्षा के साथ 40,000 डॉलर जुर्माना लगाया गया है। पेट्रियस ने नवंबर 2012 में ब्रॉडवेल के साथ अपने रिश्तों को स्वीकार करते हुए सीआईए का निदेशक पद छोड़ दिया था।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending