Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

देश के पूर्वोत्तर, पड़ोसी इलाकों में भूकंप

Published

on

पूर्वोत्तर

Loading

भूकंपअगरतला/आइजोल| भारत-म्यांमार सीमा पर मंगलवार को 5.5 तीव्रता वाले भूकंप ने असम, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय सहित पूर्वोत्तर के कुछ अन्य हिस्सों को हिलाकर रख दिया। लेकिन किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। अगरतला में मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “मंगलवार सुबह 7.41 बजे 5.5 तीव्रता वाले भूकंप ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के कई राज्यों को हिला कर रख दिया।”

क्षेत्र के जिला मजिस्ट्रेटों से मिली रपटों के हवाले से आपदा प्रबंधन समन्वयक सरत दास ने आईएएनएस से कहा, “त्रिपुरा, मिजोरम, असम और पूर्वोत्तर के आसपास के इलाकों से किसी खास नुकसान की कोई सूचना नहीं है। म्यांमार से लगे असम और मिजोरम के हिस्सों में कुछ पुरानी इमारतों में दरारें आने की सूचना है।”

मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप के झटके भारत के पूर्वोत्तर राज्यों और पड़ोस के म्यांमार और बांग्लादेश में महसूस किए गए।

भूकंप विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के पहाड़ी पूर्वोत्तर इलाके दुनिया के छठे प्रमुख भूकंप संभावित क्षेत्रों में से हैं।

पूर्वोत्तर इससे पहले भी बड़े भूकंप का सामना कर चुका है। साल 1897 में आए भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 8.2 मापी गई थी। इसका केंद्र शिलांग में स्थित था।

साल 1950 में असम में रिक्टर पैमाने पर मापे गए 8.7 तीव्रता वाले भूकंप ने विशाल ब्रह्मपुत्र नदी को अपना रास्ता बदलने पर मजबूर कर दिया था। सिक्किम में सितंबर 2011 में आए भूकंप से हिमालयी राज्य में भारी नुकसान हुआ था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending