Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अमित शाह ने भाजपा के राज्य कोर समूह कार्यशाला का किया उद्धाटन

Published

on

अमित शाह

Loading

अमित शाहनई दिल्ली| भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को राज्य कोर समिति के सदस्यों की एकदिवसीय कार्यशाला का उद्धाटन नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के सम्मेलन केंद्र में किया। कार्यशाला में संगठनात्मक कार्यो का जायजा लिया जाएगा और केंद्र सरकार की गरीब समर्थक योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी कार्यशाला को संबोधित करने की संभावना है। इसमें भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाइयों के कोर समूह के सदस्य और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ दूसरे लोग भी भाग ले रहे हैं।

शाह भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से 27 अगस्त को मुलाकात करेंगे।

इन दोनों बैठकों के बाद बीजेपी-आरएसएस के समन्वय समिति की 29 अगस्त को बैठकें होंगी।

इसमें राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल होंगे।

नेशनल

अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल, हाल ही में दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक एक बाद एक झटके लग रह हैं। अब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल हो गए हैं। लवली के अलावा कांग्रेस के पूर्व विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए। सभी कांग्रेसी नेताओं ने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

अरविंदर सिंह लवली ने हाल में ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. लवली कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने के खिलाफ थे। वह पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं। इससे पहले 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले लवली बीजेपी में शामिल हुए थे लेकिन कुछ महीने में ही कांग्रेस में वापसी कर ली थी।

गौरतलब है कि दिल्ली में लोकसभा का चुनाव कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के तहत लड़ रही है. कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि आम आदमी पार्टी चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है. ऐसे अरविंदर सिंह लवली समेत पूर्व विधायक राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक के बीजेपी में चले जाने से कांग्रेस के लिए आगे की राह मुश्किलों भरी हो सकती है.

Continue Reading

Trending