ऑफ़बीट
पुनर्जन्म का पति बनकर आया बछड़ा, 74 साल की महिला ने रचाया ब्याह
गाय के बछड़े को पुनर्जन्म का पति मानकर सुलाती है अपने कमरे में
पुनर्जन्म के बारे में विश्वास करने और न करने की बातों पर लोगों के अपने–अपने तर्क होते हैं। बहुत लोग इस पर यकीन करते हैं और बहुत से नहीं। हालांकि पुनर्जन्म से जुड़ी कई कहानियां हमें पढ़ने–सुनने को मिल जाया करती हैं।
इन दिनों कंबोडिया की रहने वाली खिम हैंग सोशल मीडिया पर कुछ इसी वजह से छाई हैं। 74 साल की इस महिला है ने एक बछड़े से शादी रचाई है। महिला इसे बहुत प्यार करती है। उसका मानना है कि पति का बछड़े के रूप में पुनर्जन्म हुआ है।
लोग इसे लेकर काफी हैरान और उत्सुक हैं। उनके घर पर लोगों की भीड़ लग रही है। महिला अपने इस बछड़े वाले पति से इतना प्यार करती है कि उसे अपने साथ ही सुलाती है। दिन भर उसकी देखभाल करती है। खिम हैंग का कहना है कि उनके पति टोल खूत इस बछड़े के रूप में वापस उनके पास आए हैं।
उन्हें इस बात का पूरा विश्वास है क्योंकि एक दिन उनके पति की आत्मा उनके पास आई थी। उसने उनसे कहा था कि मैं तुम्हारा पति टोल खूत हूं। इसके बाद वह बछड़ा उनके समीप आया और उनके बालों को सहलाने लगा।
इतना ही नहीं, उनकी गर्दन को चूमा भी। यह बछड़ा बिल्कुल वैसे ही सीढ़ियां चढ़ता है, जैसे उनके पति सीढि़यां चढ़ते थे।
इससे उन्हें भी अहसास हो गया कि यह उनका पति ही है। सबसे खास बात यह है कि वह बछड़े को उसी कमरे में रखती हैं। इसमें उनके पति रहते थे। उधर, हैंग के बच्चे इस बछडे को अपना पिता नहीं मानते।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल2 days ago
स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद
-
नेशनल2 days ago
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
-
नेशनल2 days ago
इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति ने वापस लिया नामांकन, बीजेपी में होंगे शामिल
-
नेशनल2 days ago
राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान ने IMF के आगे फिर फैलाए हाथ, की नए लोन की डिमांड
-
नेशनल2 days ago
कांग्रेस ने कर्नाटक को अपनी लूट का एटीएम बना दिया है: पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह