Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को मीडिया रपटों से यह जानकारी मिली। जियो टीवी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अजमतुल्ला जुनेजो के हवाले से बताया, “संदिग्ध आतंकवादी मैराज खान दक्षिणी वजीरिस्तान का रहने वाला है, और उसे इस्लामाबाद से गिरफ्तार किया गया है।”

गिरफ्तार आतंकवादी के पास से दो हथगोले, एक विस्फोटक, नौ बैटरियां और एक रिमोट कंट्रोल बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। और शुरुआती जांच के बाद पुलिस दलों को उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत रवाना किया जाएगा।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending