Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पाकिस्तान : प्रधानमंत्री ने सुरक्षा पर उच्चस्तरीय बैठक की 

Published

on

Loading

 

इस्लामाबाद| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को रावलपिंडी के सेना मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इसमें उन्होंने सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ से मुलाकात की। इस मुलाकात में राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा हुई। रेडियो पाकिस्तान की रपट के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ मुलाकात की।  इस दौरान नवाज के साथ पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री चौधरी निसार अली खान और वित्त मंत्री इशार दार भी मौजूद थे। बैठक मुख्य रूप से मंगलवार को पेशावर हमले के बाद हुई कार्रवाई की भावी दिशा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए थी। गौरतलब है कि मंगलवार को पेशावर के सैनिक स्कूल पर हमले में तालिबान आतंकवादियों ने 132 बच्चों सहित 148 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।
इसके अलावा बैठक में उत्तरी वजीरिस्तान में सेना द्वारा चलाए जा रहे ‘जर्ब-ए-अज्ब’ अभियान पर भी चर्चा की गई।  इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर ने देश की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत जानकारी दी।
इस बैठक से पहले जनरल राहील शरीफ ने गुरुवार देर रात छह आतंकवादियों की फांसी की सजा को मंजूरी दे दी थी। इन आतंकवादियों को सैन्य अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को पाकिस्तान सरकार ने आतंकवाद के मामलों में फांसी की सजा पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया था।
इन छह आतंकवादियों को जनरल हेडक्वार्टर पर हमला, झंडा चीची आत्मघाती हमला जिसमें 14 लोग मारे गए थे, परवेज मुशर्रफ पर हमला (2003) और चेनाब नदी के पास एक सैन्य शिविर पर हमला करने का दोषी पाया गया है।
उन्हें सेना के कानून के तहत फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल द्वारा मौत की सजा सुनाई गई है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending