Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान : पोलियो टीम पर हमला, 1 की मौत

Published

on

पाकिस्तान,कबायली,अज्ञात,पोलियो-टीम,गोलाबारी,मौत,डॉन,कार्यकर्ता,लांदी-कोटल

Loading

इस्लामाबाद | पाकिस्तान के कबायली इलाके खैबर एजेंसी में शनिवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक पोलियो टीम पर गोलाबारी की। इस गोलाबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के जरिए यह जानकारी मिली। समाचार पत्र ‘डॉन’ के मुताबिक, यह हमला उस समय किया गया, जब पोलियो कार्यकर्ता खैबर एजेंसी के लांदी कोटल तहसील में शिविर लगाने के लिए जा रहे थे। इस हमले में वाहन के चालक की मौत हो गई।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending