Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान ने 7 दोषियों को फांसी दी

Published

on

इस्लामाबाद,पाकिस्तान,पंजाब एवं बलुचिस्तान,सजायाफ्ता कैदियों,कैदी अब्दुल खलीक,दुष्कर्म

Loading

इस्लामाबाद | पाकिस्तान के पंजाब एवं बलुचिस्तान प्रांत की जेलों में बुधवार को सात सजायाफ्ता कैदियों को फांसी दी गई। लाहौर जेल में दो कैदियों को फांसी दी गई। ‘जियो न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, कैदी अब्दुल खलीक को एक महिला की हत्या का दोषी ठहराया गया था, वहीं दूसरा कैदी शहजाद भी हत्या का दोषी था। गुजरात जिले में दो कैदियों को जेल में फांसी दी गई। नसीर अहमद को 2002 में एक व्यक्ति की हत्या का दोषी ठहराया गया था। फैसल महमूद को 1999 में एक की हत्या के अपराध में मौत की सजा सुनाई गई थी।

विहाड़ी जिले की जेल में भी दो कैदियों को फांसी दी गई। अब्दुल सत्तार 1997 में एक 13 वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या का दोषी था। वहीं, कैदी सनाउल्ला को भी 2001 में एक 11 वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या का दोषी ठहराया गया था। बलुचिस्तान के मच जेल में खान मोहम्मद नाम के कैदी को फांसी दी गई। वह 2004 में अपने भाई और भतीजे की हत्या का दोषी ठहराया गया था।

पाकिस्तान ने 10 मार्च को देश में मृत्युदंड पर लगा प्रतिबंध हटा दिया था। पिछले साल 16 दिसंबर को पेशावर के आर्मी स्कूल में तालिबान आतंकवादियों के हमले के बाद शुरुआत में सिर्फ आतंकवाद संबंधी संबंधित मामलों के लिए ही मृत्युदंड पर से रोक हटाई गई थी, जिसके बाद पाकिस्तान ने 10 मार्च को सभी आपराधिक मामलों के लिए मृत्युदंड पर रोक हटा लिया। पेशावर हमले में 140 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending