Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

काबुल में 4 आतंकवादी मार गिराए

Published

on

Loading

काबुल| अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक गेस्टहाउस में घुसने के कोशिश कर रहे चार आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, हमला मंगलवार रात तब शुरू हुआ, जब चार आतंकवादियों ने मध्य काबुल के भारी सुरक्षा वाले वजीर अकबर खान जिले में एक गेस्ट हाउस और एक करीबी होटल पर कब्जा करने की कोशिश की।

इसके बाद, सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच कई घंटे तक मुठभेड़ चली।

उप आंतरिक सुरक्षा मंत्री जनरल अयूब सालांगी ने ट्विटर पर लिखा, “वजीर अकबर खान में एक हमले में चार हमलावर मारे गए। एक रॉकेट चालित ग्रेनेड, तीन एके-47 और एक रॉकेट लॉन्चर बरामद किया गया। हमले में कोई नागरिक या सैनिक हताहत नहीं हुआ है।”

हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन तालिबान ने ली है।

अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने ‘बीबीसी’ को बताया कि आतंकवादियों का निशाना हीतन गेस्ट हाउस था, जिसे अब आधिकारिक तौर पर रब्बानी गेस्ट हाउस के नाम से जाना जाता है। तालिबान ने 2009 में भी इस गेस्ट हाउस पर हमला किया था।

इसका मालिक रब्बानी परिवार है। रब्बानी परिवार में अफगानिस्तान के वर्तमान विदेश मंत्री सलाहुद्दीन रब्बानी और पूर्व राष्ट्रपति बुराहाउद्दीन रब्बानी शामिल हैं। यह गेस्ट हाउस विदेशियों के बीच खासा लोकप्रिय है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending