Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान ने अरब सागर में जहाज भेदी मिसाइल दागी

Published

on

Loading

कराची, 23 सितम्बर (आईएएनएस)| पाकिस्तान ने कहा है कि उसने शनिवार को उत्तरी अरब सागर में एक सी किंग हेलीकॉप्टर से जहाज भेदी मिसाइल दागने का सफल परीक्षण किया है। नौसेना द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि नौसेना प्रमुख एडमिरल मुहम्मद जकाउल्ला इस मिसाइल परीक्षण के गवाह बने।

जहाज भेदी मिसाइल ने अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद दिया।

नौसेना के प्रवक्ता के मुताबिक, जकाउल्ला ने कहा कि सफल परीक्षण पाकिस्तानी नौसेना की युद्धक तैयारी और पेशेवर क्षमता का एक प्रमाण है।

नौसेना प्रमुख ने समुद्र में तैनात नौसेना की इकाइयों का भी दौरा किया और नौसेना के बेड़े से जुड़े अभ्यास देखें।

जकाउल्ला ने कहा,मुझे पाकिस्तानी नौसेना के बेड़े की युद्धक तैयारी देखकर गर्व है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending