Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ पर फेका गया जूता, विदेश मंत्री का भी मुंह हुआ काला

Published

on

Loading

लाहौर। पाकिस्तान में आम चुनाव जैसे ही नजदीक आने लगें वहां के नेताओं ने चुनाव प्रचार शुरु कर दिया है। लेकिन प्रचार में सरकार के खिलाफ लोगों की नाराजगी अब साफ तौर पर दिखने लगी है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर लाहौर में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान जूता फेंका गया। नवाज यहां जामिया नीमिया के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे, जहां भीड़ में मौजूद एक छात्र ने उनके ऊपर जूता फेंक दिया। आपको बता दें कि शनिवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ पर भी एक शख्स ने स्याही फेंक दी थी।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक नवाज जैसे ही मंच पर लोगों के संबोधित करने पहुंचे वहां मौजूद एक लड़के ने उन पर जूता फेंक दिया। उसके बाद वहां मौजूद लोग नारेबाजी करने लगे। हालांकि उसके बाद भी नवाज ने अपना संबोधन जारी रखा।

हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वह जामिया नीमिया का पूर्व छात्र है। वहीं घटना के बाद वहां मौजूद भीड़ ने भी हमलावर की पिटाई कर दी, जिसकी वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार देर रात पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ के चेहरे पर किसी व्यक्ति ने स्याही पोत दी।

स्याही लगानेवाले का आरोप है कि आसिफ की पार्टी ने पैगंबर मोहम्मद के इस्लाम के अंतिम नबी होने की मान्यता को संविधान के माध्यम से बदलने की कोशिश की है, जिससे उसकी भावनाएं आहत हुई हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending