Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तानी नेता की गोली मार कर हत्या

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (फजल) के सिंध के नेता खालिद महमूद सूमरो की शनिवार गोली मारकर हत्या दी। रेडियो पाकिस्तान की रपट के मुताबिक, सूमरो सुक्कूर शहर की एक मस्जिद में नमाज अदा कर रहे थे तभी बंदूकधारियों ने उनपर गोलीबारी की और उनकी हत्या कर दी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सूमरो की हत्या की निंदा की है।  सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री सैयद कईम अली शाह ने भी हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह घटना राज्य की शांति भंग करने की एक साजिश है।  कराची में जारी एक बयान में शाह ने पुलिस को हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। सिध के पुलिस महानिरीक्षक गुलाम हैदर जमाली ने कहा कि घटना की जांच के लिए एक चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है, जो 24 घंटों के भीतर अपनी रपट सौंपेगी।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending