Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पनडुब्बी बेड़े में विस्तार करे भारत : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर

Published

on

पनडुब्बी, पर्रिकर, फिक्की

Loading

 

पनडुब्बी, पर्रिकर, फिक्कीनई दिल्ली, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को कहा कि भारत को पनडुब्बी निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और इसके बेड़े में विस्तार करना चाहिए। पर्रिकर ने यहां भारतीय उद्योग एवं वाणिज्य परिसंघ (फिक्की) के एक सम्मेलन में कहा, “भारतीय नौसेना को पनडुब्बी निर्माण की अपनी योजना पर पुनर्विचार करना चाहिए और अधिक पनडुब्बियों को बेड़े में शामिल करने के बारे में सोचना चाहिए।

“पर्रिकर ने कहा, “नौसेना की परियोजना 75-आई को पनडुब्बी निर्माण में सामरिक साझेदारी की मंजूरी का इंतजार है। इसके बाद परियोजना को गति मिलेगी। “उन्होंने कहा, “पनडुब्बी निर्माण में स्वदेशीकरण बढ़ाया जाना चाहिए। फिलहाल स्कोर्पीन पनडुब्बियों में स्वदेशी भागीदारी 30 से 40 प्रतिशत की है, जबकि परमाणु पनडुब्बियों के संदर्भ में यह भागीदारी 70 प्रतिशत है।”

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending